Original Ekakshi Nariyal for wealth (सिद्ध एकाक्षी नारियल)
₹1,100.00
सनातन हिंदू धर्म और तंत्र शास्त्रों में एकाक्षी नारियल का बहुत महत्व बताया गया है। घर में एकाक्षी नारियल स्थापन करने से नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। यही नहीं घर की आर्थिक स्थिति को भी ठीक से बनाए रखने में मदद मिलता है। यह मनुष्य को धन और समृद्धि अर्जित करने में मदद करता है। एकाक्षी नारियल धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और जीवन में कभी भी आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि यह देवी का प्रतीक है जो आपको वह सब कुछ आशीर्वाद देती है जो आप चाहते हैं।
Description
एकाक्षी नारियल का विवरण और विशेषताएं:
जिस घर में एकाक्षी नारियल की पूजा होती है, उस घर के लोगों पर तांत्रिक क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता है और साथ ही उस परिवार के सदस्यों को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा तथा यश की प्राप्ति होती हैं।
एकाक्षी नारियल को सिद्ध कर घर या दुकान की तिजोरी में रखने से हमेशा बरकत रहती है। हर काम में सफलता प्राप्ति के योग बढ़ जाते हैं, आपके सारे रुके हुए कार्य सफल होते हैं। व्यापार और धन की समस्या के समाधान के लिए एकाक्षी नारियल का पूजन अवश्य करें। एकाक्षी नारियल आपके जीवन में सुख समृद्धि लाता है इसके अलावा आपकी सबसे बड़ी मनोकामना की पूर्ति में सहायता करता है। आपके भाग्य को बढ़ाने में भी सहायता करता है।
एकाक्षी नारियल की पूजा कैसे करें?
एकाक्षी नारियल की पूजा उचित नक्षत्र में ही करें, पूजन करने के लिए निम्न प्रक्रिया का पालन करें:
स्नान-ध्यान करने के बाद घर के मंदिर के सामने बैठ जाए और एक लाल कपड़ा बिछाकर एकाक्षी नारियल को रखें,
इसके बाद घी और चन्दन का पेस्ट बना कर पुरे नारियल पर लगायें, आँख को छोड़कर,
इसके बाद कुक्कुम से 7 बार तिलक करें,
इसके बाद नारियल पर मोली लपेटें,
और इस पर अगरबत्ती दिखाए और माता लक्ष्मी का मंत्र कम से कम एक माला का जाप करें,
इसके बाद नारियल को लाल चुन्नी में लपेट कर जहाँ स्थापित करना हैं स्थापित कर दें।
यह एकाक्षी नारियल कनकधारा महालक्षी मंत्र द्वारा सिद्ध किया गया है। इस प्रकार का नारियल बहुत कम पाया जाता है इसलिए इसका बहुत महत्व है। इसे कार्य स्थल और घरों में धन लाने और वित्तीय समस्याओं के समाधान के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हम अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं के लिए जाने जाते हैं जो हम अपने ग्राहकों को प्रदान करने जा रहे हैं। यह विश्वसनीय विक्रेताओं से प्राप्त किया गया है जो पिछले कुछ वर्षों से हमारे क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और हम बाजार की अग्रणी कीमतों के भीतर बेहतरीन गुणवत्ता वाले उत्पाद प्रदान करने में सक्षम हैं।
एकाक्षी नारियल तंत्र का सबसे बेशकीमती खजाना है। यह दुर्लभ वस्तु है और बहुत अधिक प्रभावशाली है। एकाक्षी नारियल को विशेष मुहूर्तों जैसे दीपावली, नवरात्री, होली, रवि-पुष्य, गुरु-पुष्य, ग्रहण काल आदि पर षोडषोपचार पूजा कर उसे लाल रेशमी वस्त्र में बांधकर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान या तिजोरी में रखने या पूजा स्थान में रखने से सदैव लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Reviews
There are no reviews yet.